एक्सपर्ट से जानें, शरीर में ट्यूमर के लक्षण कैसे पहचाने

Samiksha Somvanshi

लोगों में मिथ है कि अगर ट्यूमर बन गया है तो उन्हें कैंसर हो गया है जबकि ऐसा नहीं है।

ट्यूमर की गांठ कैंसर या बिना कैंसर वाली भी हो सकती है, हालांकि इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। .

ट्यूमर को नियोप्लाज्म पुकारा जाता है और ये टिश्यू से बनता है। महिलाएं स्तन में होने वाली गांठ को भी कैंसर समझ बैठती है।

जैसे ही आपको ट्यूमर का पता चले वैसे ही आपको इसका इलाज करा लेना चाहिए।

राजीव गांधी हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. राजीव बताते हैं कि शरीर में ट्यूमर होने पर कई लक्षण नजर आते हैं। अगर शरीर के हिस्से में हमेशा दर्द बना रहे तो हमें सीटी स्कैन या MRI करवा लेना चाहिए।

डॉ. राजीव ने बताया कि ट्यूमर के होने पर हमारे शरीर का वजन भी प्रभावित होता है और अगर देर हो जाए तो वजन तेजी से घटने लगता है। इसलिए समय- समय पर शरीर की जांच करवाते रहनी चाहिए।

डॉ. राजीव के मुताबिक लगातार थकान या कमजोरी अगर हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ये शरीर में ट्यूमर होने का एक लक्षण है। अकसर लोग थकान को नॉर्मल प्रॉब्लम समझ कर इग्नोर करने की भूल करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि अगर शरीर के किसी हिस्से में ट्यूमर हो गया है तो आपको सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। डॉ. राजीव ने बताया ऐसे लोगों को लगातार उल्टी आते रहने की परेशानी भी हो जाती है।