By Bhawana Rawat

Oct 29, 2025

Leftover Food Ideas: बचे हुए खाने को फेंके न, बनाएं ये 6 टेस्टी स्नैक्स 

lifestyle

Source: Social Media

अक्सर घरों में कुछ खाना बच जाता है, तो उसे फेंक देते हैं। लेकिन आपको पता है इससे हम कुछ टेस्टी स्नैक्स भी बना सकते हैं। 

Source: Social Media

बचे हुए पोहे से आप वड़ा बना सकते हैं। ये खाने में क्रिस्पी और टेस्टी होते हैं। 

Source: Social Media

अगर कोई सूखी सब्जी और रोटी बची है, तो आप रोटी में चटनी लगाकर और सब्जी भरकर रोल बना सकते हैं।  

Source: Social Media

सादे चावल बच गए हैं, तो आप उसमें थोड़ा बेसन, दही, नमक, उबले आलू और काली मिर्च डालकर टिक्की बना सकते हैं। 

Source: Social Media

 बचे हुए चावल को आप बेसन और मसाले के साथ मिलाकर क्रिस्पी पकोड़े भी बना सकते हैं। 

Source: Social Media

घर पर ब्रेड रखी हुई है, तो उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके, उसमें हरी मिर्च, प्याज, करी पत्ता और मसलों के साथ भूनें। बनकर तैयार है ब्रेड का उपमा।    

Source: Social Media

घर पर कोई सब्जी जैसे-पनीर, आलू या फिर दाल बची हुई है, तो उसको आते के साथ मैश करके पराठा बना सकते हैं।