By Ritika
March 31, 2024
नींबू के इस्तेमाल के बाद लोग उनके छिलके यूं ही फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें ये बड़े काम की चीज है
बता दें, नींबू के छिलके का इस्तेमाल आप साफ-सफाई से लेकर गार्डनिंग तक तक में कर सकते हैं
साथ ही आप इनका यूज पूजा के काम के लिए भी कर सकते हैं, यानी अगर पूजा के दीये खत्म हो गए हैं तो आप नींबू के छिलके को सुखाकर दीपक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं
वहीं, आप कैंडल होल्डर के रूप में भी छिलके का यूज कर सकते हैं, बस नींबू के छिलके को लेकर उसे किनारे-किनारे से थोड़ा काट लें और फिर बीच में कैंडल एडजस्ट कर दें
नींबू के छिलके से आप बायोएंजाइम बना सकते हैं और साफ-सफाई में इस्तेमाल कर सकते हैं
वहीं, नींबू के छिलकों को आप चेहरे और स्किन के लिए भी यूज कर सकते हैं