Samiksha Somvanshi
ओम बिरला दो बार लोकसभा स्पीकर नियुक्त हो चुके हैं।
जून 2024 में ओम बिरला को दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया था।
राजनीति में तो ओम बिरला अपना कमाल दिखा ही रहे है तो आइए जानते हैं कि वह आखिर कितने पढ़े लिखे हैं?
ओम बिरला की शुरुआती पढ़ाई राजस्थान के कोटा से हुई है और उसके बाद वह गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई आगे बढ़ाई।
उन्होंने अजमेर से भी पढ़ाई की है। वहां के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से उन्होंने कॉमर्स में मास्टर्स की डिग्री ली है।
ओम बिरला जब छात्र थे, तभी उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया था, लेकिन पहली बार 2003 में वह विधानसभा चुनाव जीते थे।
उन्होंने साल 1991 में अमिता बिरला से शादी की थी और अभी उनकी दो बेटियां हैं आकांक्षा और अंजलि।