जानिए बेरोज़गारों को जर्मनी में आसानी से नौकरी कैसे मिलेगी ?

Samiksha Somvanshi

दरअसल जर्मनी में बढ़ती उम्र की वजह से श्रम शक्ति की कमी आ रही है, इसी वजह से जर्मनी को विदेशी प्रवासी श्रमिकों पर आश्रित होना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी को श्रम शक्ति बनाए रखने के लिए 2040 तक औसतन हर साल 2 लाख 88 हजार श्रमिकों की जर्मनी में जरूरत होगी।

रिपोर्ट के अनुसार अगर विशेष रूप से महिलाओं और वृद्ध श्रमिकों के बीच उल्लेखनीय वृद्धि नहीं होती है तो जर्मनी को हर साल 3 लाख 68 हजार अप्रवासियों की जरूरत पड़ सकती है।

अगर ऐसा चलता रहा तो संख्या हर साल बढ़ सकती है।

जर्मनी की आर्थिक स्थिरता और विकास की संभावनाएं विदेशी श्रमिकों को आकर्षित कर रही है और उन्हें जर्मनी में रुकने के लिए मदद कर सकती हैं।

अगर आप भी जर्मनी में नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास पासपोर्ट होना बेहद ज़रूरी है।

इसके बाद आप आसानी से जर्मनी में वर्क वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं और वहाँ पहुंच सकते है।

जर्मनी जाने के लिए वहां आपके पास नौकरी होनी चाहिए, इसके लिए आप जर्मनी के कंपनियों या जर्मनी के दूतावास में संपर्क कर सकते हैं।