जानिए घर में समृद्धि के लिए किस दिशा में रखना चाहिए डाइनिंग टेबल

Samiksha Somvanshi

आज हम जानेंगे की घर में डाइनिंग टेबल को किस दिशा में रखना चाहिए और क्यों?

डाइनिंग टेबल को पश्चिम दिशा में रखना सबसे बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा में भोजन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और धन लाभ होता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा भी डाइनिंग टेबल के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिशा में भोजन करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। इस दिशा में भोजन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए दक्षिण दिशा डाइनिंग टेबल पर भोजन करने के लिए अशुभ मानी जाती है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा भी डाइनिंग टेबल अशुभ मानी जाती है। इस दिशा में भोजन करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।

उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। हालांकि, डाइनिंग टेबल को उत्तर दिशा में रखना भी उचित नहीं माना जाता है। इससे घर में धन की कमी होने लगती है।

वास्तु के मुताबिक, दिशाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सही दिशा में भोजन करने से हमारी सेहत, धन और परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।