Samiksha Somvanshi
हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने गोअन क्लासिक 350 को लॉन्च किया।
इसके अलावा रॉयल एनफील्ड ने स्क्रैम 440 मोटरसाइकिल से भी पर्दा उठाया , जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे है।
अब कंपनी एक और नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, इस बुलेट का नाम क्लासिक 650 द्विन है।
इस बाइक को डिजाइन और स्टाइल में क्लासिक 350 जैसा रखा गया है। लेकिन इसका इंजन शॉटगन 650 की तर्ज जैसा डेवेलोप किया जा रहा है।
इसमें कई खूबियां शॉटगन 650 की होंगी, जबकि स्टाइल, पहिए और सस्पेंशन सिस्टम शॉटगन 650 से बिलकुल अलग होंगे। यही इस बुलेट की खासियत को दर्शाता है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 द्विन को चार कलर- वेलम रेड, ब्रंटिंगथोरपे ब्लू, टील और ब्लैक क्रोम ऑप्शन में लांच किया जाएगा।
क्लासिक 650 द्विन की कीमत शॉटगन 650 और सुपर मेटियोर 650 के आसपास रहने की उम्मीद है, यह बाइक जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकती है।
भारत में इस बाइक के लांच होने का सब बसभरी से इंतज़ार कर रहे है।