Lexus LX 500d SUV लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Himanshu Negi

जापान देश की प्रीमियम कार निर्माता कंपनी Lexus ने भारतीय बाजार में शानदार प्रीमियम गाड़ी LX 500d SUV लॉन्च कर दी है।

बता दें कि साल 2024 में कंपनी ने इस गाड़ी को AUTO EXPO में शोकेस किया था अब कंपनी ने इस गाड़ी में कुछ बदलाव और नए फीचर के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है।

Lexus ने LX 500d SUV के दो नए वेरिएंट भारतीय बाजार में उतार दिए है।

 पहला वेरिएंट LX 500d Urban और दूसरा वेरिएंट LX 500d Overtrail  को लॉन्च किया है।

कीमत की बात करें तो LX 500d Urban की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।

दूसरे वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.12 करोड़ रुपये है।

इस गाड़ी में 3.3 लीटर का डीजल V6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 300BHP की पावर और 700NM का टॉर्क जनरेट करता है।