Lohri 2025 : इस लोहड़ी अपने घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट Dishes

Khushboo Sharma

मक्के की रोटी और सरसों का साग
यह लोहड़ी का प्रमुख व्यंजन है। मक्खन के साथ परोसी गई मक्के की रोटी और सरसों का साग हर किसी का दिल जीत लेता है

तिल-गुड़ की रेवड़ी और गजक
तिल और गुड़ से बनी रेवड़ी और गजक लोहड़ी पर मिठास और परंपरा का प्रतीक होती हैं। इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है

पिंडी छोले
मसालेदार और स्वादिष्ट पिंडी छोले लोहड़ी के लंच या डिनर में जरूर परोसें। इसे आप भटूरे या पूरी के साथ खा सकते हैं

मक्के के पकौड़े
मकई के आटे से बने कुरकुरे पकौड़े चाय के साथ परफेक्ट स्नैक हैं। इन्हें हरी चटनी के साथ परोसें

गुड़ का हलवा
गुड़ से बना हलवा मिठास और गर्माहट दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसे घी और सूखे मेवों से गार्निश करें

पंजाबी खीर
चावल, दूध और गुड़ से बनी पंजाबी खीर लोहड़ी की मिठास को दोगुना कर देती है। इसे ठंडा परोसें

मसालेदार मूंगफली और भुने चने
भुनी मूंगफली और चने पर मसाले छिड़ककर इसे लोहड़ी की परंपरा के साथ जोड़ें। ये स्नैक हर किसी को पसंद आएगा

तिल-गुड़ के लड्डू
तिल और गुड़ से बने लड्डू लोहड़ी का खास हिस्सा हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहतमंद भी

पनीर टिक्का
अगर आप कुछ खास बनाना चाहते हैं तो पनीर टिक्का जरूर ट्राई करें। इसे हरी चटनी और प्याज के साथ परोसें