Social

Lok Sabha Elections 2024: एक उम्मीदवार कितनी सीटों से लड़ सकता है चुनाव?

By Ritika

May 09, 2024

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने 2019 के आम चुनाव में भी दो सीटों वायनाड और अमेठी से चुनाव लड़ा था

Source-Google Images

राहुल गांधी से पहले इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी समेत तमाम राजनेता एक से ज्‍यादा सीटों पर चुनाव लड़ चुके हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में राजनेता कितनी सीटों से एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं

बता दें, 1996 तक राजनेता कितनी भी सीटों पर चुनाव लड़ सकते थे, अटल बिहारी वाजपेयी ने 1957 के आम चुनाव में तीन सीटों से चुनाव लड़ा था, इस पर काफी सवाल भी उठते थे

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33 किसी व्यक्ति की उम्मीदवारी के लिए सीटों की सीमा तय करती है, 1996 में इसमें संशोधन कर दिया गया, अब जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33 (7) के तहत अधिकतम दो सीटों से ही चुनाव लड़ा जा सकता है

वहीं, ऐसे में अगर राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से चुनाव जीत जाते हैं, तो नियम के अनुसार उन्हें 10 दिनों के अंदर एक सीट खाली करनी होगी

फिर उस सीट पर उपचुनाव करवाए होंगे, हालांकि दो सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं क्‍योंकि इससे सरकार को राजस्‍व का नुकसान होता है