Looks For Wedding Functions: वेडिंग फंक्शंस में वामिका गब्बी के लुक्स रीक्रिएट कर दिखें स्टाइलिश

Priya Mishra

बॉलीवुड इंडस्ट्री में “बिट्टू बॉस” से अपने बेहतरीन करियर की शुरुआत करने वाली पंजाबी एक्ट्रेस वामीका गब्बी हिंदी, मलयालम, पंजाबी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

वामिका गब्बी अपनी जबरदस्त एक्टिंग और बेहतरीन अदाओं के साथ-साथ अपनी खास फैशन सेंस और दिलकश लुक्स के लिए अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।

इस वेडिंग सीजन आप भी वामिका गब्बी की तरह खास और खूबसूरत लुक्स स्टाइल कर शादी फंक्शन में सबसे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। तो वामिका के खूबसूरत लुक्स रीक्रिएट कर सकती हैं।

वेडिंग फंक्शंस में सुपर हॉट और स्टाइलिश दिखाने के लिए वामिका का ये खूबसूरत और सुपर हॉट इंडोवेस्टर्न लुक एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

इस लुक में वामिका ने बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश ब्लैक इंडोवेस्टर्न को डायमंड नेकलेस और ग्लोइंग मेकअप के साथ पेयर किया है।

खास वेडिंग फंक्शंस में इस तरह की ब्राइट सिक्विन साड़ी काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी ऑप्शन है। आप भी बेस्ट फ्रेंड या बहन की शादी में सबसे खास और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। तो वामिका का ये साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।

इस लुक में वामिका ने लाइट वेट व्हाइट साड़ी को स्ट्रैपी ब्लाउज, ऑक्सीडाइज्ड झुमके और व्हाइट रोज हेयर एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया है।

इस लुक में वामिका के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने रेड कलर के बेहद खूबसूरत प्रिंटेड लहंगे को सिंपल प्लेन व्हाइट ब्लाउज और गोल्डन ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया है।

आप भी हल्दी फंक्शन के लिए बढ़िया आउटफिट ऑप्शन की तलाश में हैं। तो वामिका का ये क्लासिक व्हाइट अनारकली लुक ट्राई कर सकती हैं।