राम लला की कृपा से Kangana Ranaut की जिंदगी में आया प्यार!

By Ritika

JJan 25, 2024

Bollywood

कंगना रनौत अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर ही चर्चा में रहती हैं

हाल ही में कंगना और निशांत पिट्टी की एक तस्वीर सामने आई थी, फोटो के सामने आते ही फैंस को लगा की राम लला की कृपा से अब कंगना को अपना हमसफर मिल गया है

दरअसल, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कंगना और निशांत एक तस्वीर में मुस्कराते दिख रहे हैं

मामला बढ़ता देख एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि सही समय का इंतजार करें

उन्होंने लिखा, 'मीडिया से मेरी विनम्रता के साथ गुज़ारिश है कि वो गलत जानकारियां न फैलाएं, निशांत पिट्टी जी शादीशुदा हैं'

आगे उन्होंने लिखा, 'मैं किसी और को डेट कर रही हूं, सही वक्त का इंतज़ार कीजिए, मेहरबानी करके हमें शर्मिंदा मत कीजिए'

बता दें, हाल ही में कंगना को एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था, अफवाहों को बढ़ता देख एक्ट्रेस ने बताया कि वह उनका हेयरस्टालिस्ट हैं