'मां की रसोई' का शुभारंभ, महाकुंभ 2025 में 9 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

Rahul Kumar

 सीएम योगी ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए संस्थान की ओर से शुरू की गई इस सेवा पर प्रसन्नता जाहिर की और खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता के साथ ही सुविधाओं की भी सराहना की।

उन्होंने थाली परोसकर सेवा भी की और 'मां की रसोई' के किचन का भी अवलोकन किया।

 प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सीएम योगी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित 'मां की रसोई का शुभारंभ किया।

शुभारंभ करने के बाद सीएम डाइनिंग रूम में भी पहुंचे, जहां लोगों को बैठाकर खाना खिलाने का प्रबंध किया गया है। 

यहां मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से थाली लगाकर वहां उपस्थित लोगों की सेवा की।

 इसके बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उन्हें लेकर सीधे किचन पहुंचे, जहां खाना तैयार किया जाता है।