Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में भाग लेते हुए भूलकर भी न करें ये चीजें

Khushboo Sharma

प्रत्येक 12 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है। ये हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है

साल 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं

महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। और आस्था की डुबकी लगाते हैं

यदि आप भी इस बार महाकुंभ में भाग ले रहे हैं तो इस दौरान कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए। चलिए इनके बारे में जानते हैं

महाकुंभ में भाग ले रहे हैं तो कीमती सामान, कपड़े और खाना लेकर जाने से बचें

महाकुंभ में जा रहे हैं तो अजनबियों रप भरोसा करने से बचें और नई जगहों पर न रुकें

महाकुंभ के दौरान अधिक देर तक नदी के अंदर न रूकें। न ही नदी को प्रदूषित करें

महाकुंभ में स्नान करते हुए साबुन, डिटर्जेंट के इस्तेमाल से बचें

यदि किसी संक्रमण से जूझ रहे हैं तो भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें

महाकुंभ मेले में प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल से बचें और खुले में शौच न करें