Mahakumbh 2025: भगवा साड़ी और गले में रुद्राक्ष पहने महाकुंभ पहुंचीं रीवा अरोड़ा

Anjali Dahiya

रीवा अरोड़ा भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जिन्होंने महाकुंभ के दर्शन कर लिए हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी है

भगवा साड़ी पहने एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा महाकुंभ पहुंची थीं, साड़ी को उन्होंने व्हाइट ब्लाउज के साथ पेयर किया था और इस लुक में वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं

गले में रुद्राक्ष की माला, हाथ में रुद्राक्ष बांधे एक्ट्रेस संगम में उतरी थीं, इस दौरान उन्होंने बन हेयस्टाइल रखा था

रीवा इस दौरान आचार्य विनोद के घर पर रुकी थीं, उन्होंने आचार्य विनोद के साथ भी अपनी फोटोज शेयर की हैं

तस्वीरों में रीवा को संगम में डुबकी लगाते देखा जा सकता है, इस दौरान वे हाथ जोड़कर गंगा मैया को प्रणाम करती भी नजर आईं

तस्वीरों में रीवा को अर्घ देते भी नजर आईं,फोटोज शेयर करते हुए रीवा ने भक्तिमय कैप्शन भी लिखा

रीवा ने कैप्शन में लिखा- 'जिंदी में एक बार जादू देखने को मिलता है, महाकुंभ का पवित्र नजारा'

रीवा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं