Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर हाथों पर लगाएं भगवान Shiv Parvati Mehndi Design

Anjali Dahiya

इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा, इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं

व्रत रखते हैं और महिलाएं हाथों में मेहंदी भी लगवाती हैं, ऐसे में आप इस शुभ अवसर के लिए मेहंदी के इन डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं

महाशिवरात्रि के लिए मेहंदी का ये डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा, इसमें हर हर महादेव लिखा है और शिवलिंग का चित्र बनाया है

साथ ही मंदिर का चित्र और आसपास पहाड़ बनाएं हैं, मेहंदी का ये डिजाइन काफी सिंपल और सोबर लग रहा है, इसे आसानी से घर पर भी लगाया जा सकता है

अगर आप भरे हाथ मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इस डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं, इसमें हर हर महादेव लिखा है, साथ ही भगवान शिव का त्रिशूल और डमरू बनाया गया है

साथ ही आसपास में फूलों का डिजाइन बनाया है, मेहंदी का ये डिजाइन भी बहुत सिंपल है, जिससे घर पर लगाया जा सकता है

महाशिवरात्रि के लिए मेहंदी का ये डिजाइन भी परफेक्ट रहेगा, इसमें उंगलियों पर भी सिंपल डिजाइन है, साथ ही कमल का फूल, शिवलिंग और मां दुर्गा के नेत्र का चित्र बनाया है

इस डिजाइन को बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा, मेहंदी का ये डिजाइन खूबसूरत लग रहा है

मेहंदी का ये डिजाइन भी बहुत सुंदर लग रहा है. इसमें एक हाथ पर कमल का फूल, शिवलिंग और त्रिशूल बनाया है, साथ ही स्वास्तिक बनाया है

आप भी मेहंदी के इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं, अगर आपको मेहंदी लगानी आती है तो इस डिजाइन को घर पर लगाना काफी आसान रहेगा

मेहंदी का ये डिजाइन भी खूबसूरत और यूनिक लग रहा है, इसमें डमरू, त्रिशूल और भगवान शिव का चित्र बनाया है

साथ ही उंगलियों पर भी ॐ, बेलपत्र की पत्तियां, शिवलिंग और मटकी का चित्र बनाया है, इस तरह का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगेगा