Khushi Srivastava
कुछ ही दिनों में महाशिवरात्रि का त्योहार आने वाला है। हिंदू धर्म में इस दिन कुंवारी और शादीशुदा महिलाएं व्रत रखती हैं
ऐसे में आप भी पूजा पर पहनने के लिए एथनिक वियर की तलाश कर रही हैं तो यहां से कुछ आइडिया ले सकती हैं
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की तरह पीले रंग की बनारसी साड़ी पहन कर आप पूजा के लिए परफेक्ट एथनिक लुक कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ रेड कंट्रास्ट ब्लाउज पेयर करें
नई नवेली बहु इस शिवरात्रि एक्ट्रेस आलिया भट्ट से एथनिक स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने टरक्वाइज कलर की बनारसी साड़ी स्टाइल की है जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं
कुंवारी लड़कियां अदिति राव हैदरी जैसे पिंक कलर की साड़ी स्टाइल कर महाशिवरात्रि पर इंडियन लुक कैरी कर सकती हैं
एक रिच लुक चाहती हैं तो एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जैसे गुलाबी जरी वाली साड़ी स्टाइल कर सकती हैं
सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए शादीशुदा महिलाएं एक्टेस काजोल देवगन जैसे हल्के गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग ज्वेलरी पेयर करें
पूजा पाठ में अक्सर पीला रंग देखने को मिल जाता है। पीला रंग शुभ भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस शिवरात्रि पीले रंग का आउटफिट ढूंढ रही हैं तो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जैसे पीली साड़ी पहन सकती हैं
मौसम के हिसाब से एक्ट्रेस की ये लेमन कलर की साड़ी परफेक्ट है। परफेक्ट लुक के लिए इसके साथ ग्रीन कलर का कंट्रास्ट ब्लाउज पेयर करें