Social
By Pratibha
Feb,2, 2024
देश की आर्थिक मजबूती आजादी के समय सबका मकसद देश की आजादी ही था। लेकिन जरुरी था कि देश की आजादी से पहले देश के लोग आर्थिक मजबूती की ओर बढ़े।
PNB की स्थापना यही वजह रही कि देश में विदेशी बैंकों के सामने स्वदेशी बैंक को खड़ा करने का फैसला किया गया। ये बैंक कोई और नहीं बल्कि पंजाब नेशनल बैंक था। इसकी स्थापना 1894 में की गई थी।
इस सरकारी बैंक में था अकाउंट बात करें महात्मा गांधी की तो गांधी जी का अकाउंट PNB में था। वो इस बैंक में अपनी और दूसरों की जरूरत का पैसा रखते थे।
इनके भी हैं अकाउंट महात्मा गांधी के अलावा जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और अन्य नेताओं के भी बैंक अकाउंट PNB में ही हुआ करते थे।
ये थे पहले ग्राहक पीएनबी के पहले ग्राहक लाला लाजपत राय थे। शुरुआती सालों में ये पीएनबी मैनेजमेंट के एक्टिव मेंबर भी थे।
पाकिस्तान से भारत हुआ शिफ्ट जब पीएनबी की स्थापना हुई थी तो इसका मुख्य कार्यालय पाकिस्तान के लाहौर शहर स्थित अनारकली बाज़ार में था. हालांकि, आजादी से पहले ही पीएनबी ने लाहौर हाई कोर्ट से परमिशन लेकर अपना सारा कामकाज भारत में शिफ्ट कर लिया था।