By Khushi Srivastava
Sept 25, 2025
महिंद्रा XUV 3XO पर कंपनी ने कुल 2.46 लाख रुपये तक की छूट देने का ऐलान किया है। इसमें 1.56 लाख रुपये का GST में कटौती (GST Cut Rates) और 90,000 रुपये तक के अन्य ऑफर्स शामिल हैं।
इन छूटों के बाद इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब सिर्फ 7.28 लाख रुपये रह गई है।
महिंद्रा XUV 3XO को कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। यह स्क्रीन वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है।
महिंद्रा XUV 3XO को सुरक्षा के लिहाज से भी काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें 6 एयरबैग्स, 3-पॉइंट सीट बेल्ट सभी पैसेंजर के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, और फ्रंट रडार सेंसर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे और भी सुरक्षित बनाते हैं।