Anjali Dahiya
एक्ट्रेस माहिरा शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, एक्टिंग के अलावा वे अपनी खूबसूरती को लेकर जानी जाती हैं, हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो वायरल हो रही हैं
पिंक कलर की प्रिंटेड साड़ी पहन माहिरा शर्मा ने अपने घर की छत पर फोटोशूट कराया है, साड़ी को उन्होंने ब्लू ब्लाउज के साथ पेयर किया है
फुल स्लीव्स बैकलेस ब्लाउज पहन माहिरा शर्मा अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं, इस दौरान उनकी पीठ पर चोटी लहराती दिखीं
माहिरा शर्मा ने फोटोशूट के दौरान अपने कंधे से अपनी साड़ी का पल्लू उतारा और उसे ठीक करते हुए पोज दिए
इस दौरान माहिरा ने अपना मेकअप बिल्कुल मिनिमल रखा, गले में पेंडेंट पहनकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- 'अति सुंदर.' दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'आप साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं माहिरा शर्मा'
बता दें कि माहिरा शर्मा 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रही हैं, सलमान खान के रिएलिटी शो से उन्हें काफी शोहरत हासिल हुई
इसके अलावा माहिरा जी टीवी के शो 'कुंडली भाग्य', 'यारो का टशन' और 'बेपनाह प्यार' में दिखाई दी थीं