Makar Sankranti 2025 : मकर सक्रांति के मौके पर घर में बनाएं ये टेस्टी Dishes

Khushboo Sharma

तिल और गुड़ के लड्डू
मकर संक्रांति का मुख्य आकर्षण तिल-गुड़ के लड्डू हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं

पोंगल चावल
साउथ इंडियन डिश पोंगल चावल, मूंग दाल और घी से तैयार किया जाता है। यह त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट व्यंजन है

मक्के की रोटी और सरसों का साग
मकर संक्रांति के ठंडे मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग त्योहार का खास हिस्सा होता है

गुड़ की खीर
चावल, दूध और गुड़ से बनी खीर मकर संक्रांति के मौके पर मिठास जोड़ने का काम करती है। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें

चूड़ा-दही (पोहा-दही)
बिहार और उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही को गुड़ या चीनी के साथ खाया जाता है। यह पारंपरिक और स्वादिष्ट नाश्ता है

गजक और रेवड़ी
तिल और गुड़ से बनी गजक और रेवड़ी इस त्योहार की पहचान हैं। इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है

बाजरे की खिचड़ी
बाजरे की खिचड़ी एक पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश है, जिसे देसी घी और अचार के साथ परोसा जाता है

मालपुआ
मालपुआ एक मीठी और क्रिस्पी डिश है, जो गुड़ और घी के फ्लेवर से भरपूर होती है। यह मकर संक्रांति पर जरूर बनाएं

तिल-गुड़ पराठा
तिल और गुड़ भरकर बनाए गए पराठे अनोखे और स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें घी के साथ गरमागरम परोसें