Tech & Auto 

पुराने स्मार्टफोन को इन तरीकों से बनाएं नए जैसा फोन

By Simran Sachdeva

August 5, 2024

अगर आपका भी स्मार्टफोन अब पुराना दिखने लगा है तो आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए

Source : Pexels

ऐसे में जरूरी है कि आप फोन को इस्तेमाल करने के साथ इसे साफ रखने के तरीकों को भी जान लें

तो आइए जानते हैं कि किन तरीकों को अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन को बिल्कुल नए जैसा कर सकते हैं 

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन को बंद करना होगा. इसके साथ ही, किसी भी पावर सोर्स से डिस्कनेक्ट कर दें

साफ करने के लिए एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़ा लें और कपड़े को फोन की स्क्रीन और बॉडी पर रगड़ें

इसोप्रोपाइल अल्कोहल और पानी को 1:1 के अनुपात में मिलाकर कपड़े को इसमें भिगोकर निचोड़ लें. अब स्मार्टफोन की स्क्रीन और बॉडी को साफ करें

अपने फोन के चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और बटन को साफ करने के लिए एक सूखे क्यू-टिप या सॉफ्ट ब्रश इस्तेमाल करें

इसके अलावा, अपने फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर और केस को भी साफ करें