बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं Chilli Garlic Chowmein

Khushi Srivastava

सामग्री: 200 ग्राम चाउमीन नूडल्स, 4-5 लहसुन की कलियां (कटी हुई), 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई), 1 कप सब्जियाँ (गाजर, शिमला मिर्च, गोभी) लें

एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें नूडल्स डालकर 3-4 मिनट तक उबालें और छान लें

एक कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें

गरम तेल में कटी हुई लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें

अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें

सब्जियाँ डालें और 2-3 मिनट तक भूनें, जब तक वे नरम न हो जाएं

उबले हुए नूडल्स डालें और अच्छे से मिलाएं

स्वादानुसार सोया सॉस, चिली सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें

चिली गार्लिक चाउमीन को गरमा-गर्म सर्व करें और ऊपर से हरी धनिया से सजाएं