शाम वाली क्रेविंग के लिए बनाएं क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़

Khushi Srivastava

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए आपको चाहिए: आलू, नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला

आलू को अच्छे से धोकर छील लें

आलू को बारीक स्ट्रिप्स में काटें

स्टार्च हटाने के लिए आलू के टुकड़ों को 30 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोएं

फिर आलू को पानी से निकालकर किसी कपड़े से पोंछ लें

एक पैन में तेल गरम करें

आलू के टुकड़ों को गर्म तेल में छोटे बैच में डालें और 5-7 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक तलें

फ्राइज़ को निकालकर पेपर टॉवल पर रखें और अपने स्वाद के अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें