By Ritika
June 06, 2024
गर्मियों में बाल बहुत जल्दी रुखे-सूखे और बेजान नजर आने लगते हैं, आज हम आपको कुछ हेयर मास्क बताने वाले हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बालों में चमक आ जाएगी
Source-Pexels
बालों में शहद और नारियल का तेल मिलाकर लगा सकते हैं, इसके लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं फिर बाल धो लें
नारियल तेल में दालचीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है, इस हेयर मास्क को आधा घंटा लगाकर रखें फिर बाल धो लें, इससे बाल सिल्की और शाइनी बन जाते हैं
एक अंडे में आधा नींबू का रस मिलाकर बनाया गया मास्क बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इस मास्क को आप 35 से 40 मिनट तक बालों में लगाकर छोड़ दें फिर साफ पानी से बाद धो लें
दूध और शहद को साथ मिलाकर सिर पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें, इससे बाल बहुत ही सिल्की हो जाएंगे
एक केला, 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद को साथ मिलाकर बालों पर लगाने से ये फ्रिजी हेयर से छुटकारा देता है और बाल मुलायम हो जाते हैं
यहां बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें