By Ritika
May 13, 2024
गर्मियों के मौसम में आइस टी पीने का मजा ही अलग होता है लेकिन हर बार बाहर से आइस टी लेना थोड़ा महंगा पड़ सकता है
वहीं, कई लोग घर पर रेडिमेड पाउडर का इस्तेमाल करके भी आइस टी बनाते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताने वाले है, जिससे आप घर पर अलग स्टाइल में आइस टी बना सकती है
सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबलने के लिए गैस पर रखें, जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें चीनी, चाय पत्ती और इलायची पाउडर डालें
दो से तीन मिनट तक चाय को उबालें और फिर एक गिलास में छान लें, अब चाय में मैंगो क्रश मिलाकर फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें
जब चाय ठंडी हो जाए तो इसमें नींबू का रस मिलाएं, अब एक दूसरे गिलासमें 5-6 बर्फ के टुकड़े और नींबू के स्लाइस डाल दें
फिर बर्फ वाले गिलास में ठंडी चाय मिलाएं और ऐसे आपकी आइस टी पीने के लिए तैयार है