Viral

घर पर बनाएं बाहर जैसा पनीर बटर मसाला

By Ritika

March 28, 2024

पनीर की सब्जी का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, ऐसे में आज हम आपको बाहर जैसे पनीर बटर मसाला की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं

इससे बनाने के लिए आपको 250 ग्राम पनीर, 2 प्याज, 4 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 चम्मच मलाई और 1 चम्मच काजू पेस्ट चाहिए

सबसे पहले टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को धोकर लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें, इसके अलावा 1 पैन में एक कप पानी डालकर उबलने के लिए आंच पर रख दें

अब उबलते हुए पानी में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, काजू, इलायची और दालचीनी को डालें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें

अब पेस्ट को पानी से बाहर निकालकर ठंडा करके ब्लेंडर में अच्छे से पीस लें

अब एक कड़ाही में तेल और बटर को गर्म करें, तेल के गर्म हो जाने के बाद प्यूरी डालकर कुछ देर तक भूनें

अब इसमें मिर्च, कसूरी मेथी, मलाई और नमक डालकर 2 मिनट तक पकाएं, इसके बाद पेस्ट में पनीर डालकर कुछ देर पकाएं फिर आंच से उतार दें

आपका बाहर जैसा पनीर बटर मसाला खाने के लिए बिल्कुल तैयार है