Viral

इन 6 तरीकों से घर पर बनाएं रायता

By Ritika

March 14, 2024

रायता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ गर्मियों में पेट भी ठंडा रखता है, रायता खाने से पाचन दुरुस्त रहता है, आइए आज अलग-अलग तरह के रायते के बारे में जानते हैं 

बूंदी का रायता बनाने के लिए दही में बूंदी, काला नमक, जीरा पाउड, हींग डालकर मिक्स करें और आपका रायता बनकर तैयार है

खीरे का रायता बनाने के लिए पहले इसे कद्दूकस कर लें, फिर इसमें दही, बारीक कटे मिर्च, भुना जीरा पाउडर, नमक, चाट मसाला और हींग मिलाए

प्याज-टमाटर का रायता बनाने के लिए दही में प्याज व टमाटर बारीक करके मिक्स करें, जीरा, काला नमक, चाट मसाला और हींग डालें, इसमें आप हरी मिर्च भी बारीक काटकर डाल सकते हैं

चुकंदर का रायता बनाने के लिए पहले चुकंदर को कद्दूकस कर लें, फिर इसमें दही, नमक, हींग, भूना जीरा पाउडर मिक्स करें

आलूम का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में उन्हें काट लें, आलू में दही, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, हींग डालकर मिलाएं और सर्व करें

अपने पसंद के 3-4 फल लें और उन्हें बारीक काट लें, इसमें दही, चुटकी भर नमक, पिसी चीनी, इलायची पाउडर मिक्स करें और आपका रायता बनकर तैयार है