सूजी से बनाएं टेस्टी व हेल्दी नाशता

By Ritika

Jan 04, 2024

Viral

इडली इडली बनाने के लिए आपको दही, सूजी और चुटकी भर बेकिंग सोडा चाहिए, वहीं इडली बनने के बाद आप इसे फ्राई कर स्वाद को और भी बढ़ा सकते हैं

चीला नाश्ते में चीला खाना एक बेस्ट ऑप्शन है, इसे बनाने के लिए आपको सूजी, बारीक कटा प्याज, चुटकी भर मसाला, टमाटर और दही चाहिए

उपमा सूजी से बनने वाले उपमा में करी पत्ता, मटर, मूंगफली, हरी सब्जियां, टमाटर और प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया होता है, ये नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन है 

ढोकला सूजी का ढोकला काफी टेस्टी होता है, इसे बनाने के लिए आपको बेसन, चना दाल और सूजी चाहिए, ये रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है

सूजी बॉल्स सूजी बॉल्स भी नाश्ते के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है, सूजी बॉल्स बनाकर आप इसे स्टीम करें, इसके बाद इसे अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ फ्राई कर सर्व करें