Lifestyle

Makar Sankranti पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन

By Pratibha

Jan ,11, 2024

लोहड़ी के बाद मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है इस बार यह 15 जनवरी को है। यह त्योहार सर्दियों के अंत और सूर्य के उत्तर की ओर बढ़ने के साथ लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है

बाजरे की खिचड़ी सबसे पहले बाजरे को 8-9 घंटे के लिए पानी में भिगोएं, फिर इसे दरदरा पीसें। अब प्रेशर कुकर में देसी घी गर्म करके इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और हल्दी पाउडर भूनें। इसके बाद इसमें बाजरा, मूंग दाल, पानी और नमक मिलाएं।

तिल के लड्डू पहले सफेद तिल सूखे भुने और इसके बाद एक कढ़ाई में धीमी आंच पर थोड़ा गुड़ और पानी गर्म करें तिल वाला मिश्रण मिलाकर इससे लड्डू बनाएं और परोसें।

पूरन पोली सबसे पहले मैदा और घी को एक साथ मिलाएं। अब पानी डालकर इसका नरम आटा गूंद लें। फिर चना दाल को 20 मिनट तक पानी में पकाएं और इसे छानकर एक बर्तन में डालें, इसके बाद इसे देसी घी में सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

इमली वाले चावल इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चना दाल, उड़द की दाल, धनिये के बीज, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च और तिल सूखा भून लें। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें।

मीठा पोंगल सबसे पहले चावल और मूंगदाल को सूखा भून लें, फिर इन दोनों सामग्रियों को एक पैन में पानी के साथ डालकर लगभग 11 से 12 मिनट तक पकाएं।