Lifestyle

पैसों की बचत के लिए करें ये जरूरी बदलाव 

By Simran Sachdeva

June 17,2024

आजकल लोग जितना कमाते नहीं, उससे ज्यादा तो खर्च ही कर देते हैं, क्यों कि उनके पास पैसा आता तो है लेकिन टिकता नहीं है

Source: Pexels

फिर उसके बाद दूसरों का चेहरा देखते है कि कहीं से बस पैसा मिल जाए, लेकिन अगर आप उसी पैसों की बचत करना चाहते हैं तो आपको अपनी आदतें सुधारनी चाहिए

पैसे को बचाने के लिए सबसे जरूरी है कि पहले आप अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं. इसके लिए हर महीने का बजट आप तय कर सकते हैं

जब भी खरीदारी करने जाए तो जल्दबाजी में या बिना सोचे समझे न करें. आप अपनी इनकम को हमेशा ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें 

समय की कमी की वजह से लोग आजकल ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं. कई साइट डिस्काउंट देती हैं. जिसमें फंसकर  लोग उन चीज़ों को खरीदते हैं जो जरूरत की नहीं होती