Malaika Arora Desi Look: व्हाइट डीपनेक अनारकली सूट में मलाइका अरोड़ा ने दिए दिलकश पोज

Anjali Dahiya

हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल जीतने वाली मलाइका अरोड़ा हाल ही में देसी अवतार में नजर आई, उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खासी वायरल भी हो रही हैं

मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो कैमरा के लिए एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं

इन लेटेस्ट तस्वीरों में मलाइका व्हाइट कलर के डीपनेक अनारकली सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं

मलाइका ने अपना ये हसीन अवतार ग्लोसी मेकअप और माथे पर एक बिंदी लगाकर कंपलीट किया है, जिसपर फैंस का दिल अटक गया है

वहीं इस बार मलाइका ने अपने बालों को खुला रखने की जगह चोटी बनाई हुई है, जिसपर उन्होंने एक मोतियों की माला से डिजाइन बनाया है

मलाइका का व्हाइट चोकर नेकलेस उनके लुक में चार चांद लगाता नजर आया, उनकी हर तस्वीर फैंस के दिलों का चैन लूट रही है

एक्ट्रेस की ये फोटोज फैंस को इतनी पसंद आ रही है कि इनपर कुछ ही देर में हजारों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं

बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं, जहां पर वो हर दिन अपने लुक से लाइमलाइट लूटती नजर आती हैं