BOLLYWOOD

Malaika Arora Vacation Photos: अर्जुन कपूर नहीं, फिर किसके साथ वेकेशन पर गईं मलाइका?

By PRIYA MISHRA

MAY 29, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं

 इन दिनों एक्ट्रेस वेकेशन पर निकली हुई हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की

बीते कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर की लगातार ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं

अब दोनों बहुत कम स्पॉट होते हैं यहां तक कि वेकेशन पर भी दोनों साथ नजर नहीं आते

मलाइका अरोड़ा ने फोटो इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने दूर से क्लिक कर उसका चेहरा नहीं दिखाया है

 इस फोटो को देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि ये आखिर अर्जुन कपूर है या फिर कोई और

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने जंगल के बीच स्विंग करते हुए वीडियो शेयर किया है

मलाइका अरोड़ा की इन फोटोज पर रिएक्ट करते हुए फैंस पूछ रहे हैं कि अर्जुन कपूर कहां हैं

अर्जुन कपूर ने एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है जिसमें वह खुद नहीं हैं लेकिन चारों तरफ पहाड़ हैं

अब ये कह पाना मुश्किल है कि आखिर दोनों वेकेशन पर साथ गए हैं या नहीं

बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं