Malaika Arora की साड़ियां नहीं हैं सबके लिए, ग्लैम लुक चाहिए तो ज़रूर अपनाएं

Anjali Dahiya

श्वेता कपूर के 431-88 लेबल की यह साड़ी शिमरी शाइनिंग लुक में है, लेकिन एकदम प्लेन है

इसके साथ मलाइका ने ऑफ व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना है, यह लुक बहुत शानदार दिख रहा है

इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए मलाइका ने गले में ग्रीन चोकर और उंगलियों में रिंग्स पहना है

मिडिल पार्टिंग वेवी हेयर और ब्राउन लिपस्टिक लगाए वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं

मलाइका की यह व्हाइट साड़ी re_ceremonial लेबल से है, यह साड़ी चौड़े गोटापट्टी बॉर्डर के साथ डेलीकेट लेकिन बेहद खूबसूरत दिख रही है

इसके साथ मलाइका ने मैचिंग ब्लाउज पहना है लेकिन यह हाफ शीयर लुक में है

पिंक मेकअप, पिंक लिपस्टिक, माथे पर छोटी बिंदी और रेड रोज बन के साथ वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं

गले में मलाइका ने पर्ल चेन बोल्ड पेंडेंट पहना है और मैचिंग इयररिंग्स भी

मलाइका की यह पर्पल साड़ी अर्पिता मेहता लेबल से है, जो प्लेन है लेकिन इसक बॉर्डर मिरर वर्क वाला है

मलाइका का यह साड़ी पैंट फ्यूजन ड्रेसिंग राजेश प्रताप सिंह लेबल से है, जिसके साथ उन्होंने कॉलर वाली फुल स्लीव व्हाइट शर्ट पहना है

ब्लैक बेल्ट और हाई हील्स उनके इस फ्यूजन लुक को परफेक्ट लुक दे रहे हैं

मलाइका ने इसके साथ पोनीटेल बनाया है और कान में लॉंग हैंगिंग इयररिंग्स पहने हैं, उनका मेकअप नैचुरल और सटल है

मलाइका की यह गोल्डन साड़ी टिशू फैब्रिक में है, जो अभी ट्रेंड में है, यह साड़ी मनीष मल्होत्रा लेबल से है, जिसके साथ उन्होंने हाफ स्लीव सिम्पल ब्लाउज पहना है

कान में पोलकी इयररिंग्स और हाथ में पोलकी कंगन के साथ मलाइका का यह लुक बहुत खूबसूरत है, उनका मेकअप भी सिम्पल और सटल है

मलाइका की यह न्यू एज साड़ी अमित अग्रवाल लेबल से है, जिसके साथ उन्होंने डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है