Manmohan Singh: The Accidental Prime Minister का अनोखा राजनीतिक सफर

Prachi Kumawat

26 दिसंबर, गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

मनमोहन सिंह को भारत की अर्थव्यवस्था का उदारीकरण करने के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं उनका राजनीतिक सफर

मनमोहन सिंह का जन्म साल 1932 में गांव गाह (अब पंजाब, पाकिस्तान में) में हुआ था

उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री पंजाब विश्वविद्यालय से पूरी की और फिर साल 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी.फिल. (डॉक्टरेट) प्राप्त की

साल 1972 वे वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने और फिर 1976 में वित्त मंत्रालय में सचिव का पद संभाला

मनमोहन सिंह 1982 में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर नियुक्त हुए और बाद में 1985 में योजना आयोग के उपाध्यक्ष बने

साल 1987 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

साल 1991 में वे पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री बने

2004 में मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने और फिर 2009 में कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से प्रधानमंत्री चुने गए