BOLLYWOOD

इन एक्ट्रेस की साल 2024 में रिलीज होंगी कई फिल्में

By ANJALI DAHIYA

JAN 28, 2024

कियारा आडवाणी फिल्म 'गेम चेंजर' और फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगी, हालांकि, फिल्म 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है

दीपिका पादुकोण की साल 2024 में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, उनकी फिल्में 'सिंघम अगेन', 'कल्कि एडी 2898' में नजर आने वाली है 

कृति सेनॉन की इस साल दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं, कृति सेनॉन की साल 2024 में फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और फिल्म 'द क्रू' सिनेमाघरों में रिलीज होगी

श्रद्धा कपूर की साल 2024 में फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज होने वाली है, वहीं, फिल्म 'चंदू चैंपियन' इसी साल रिलीज होने वाली है

आलिया भट्ट के पास 'जिगरा', 'बैजू बावरा' जैसी फिल्में हैं, आलिया भट्ट की एक फिल्म 'लव एंड वॉर' साल 2025 में रिलीज होगी

जाह्नवी कपूर की साल 2024 में फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और फिल्म 'देवरा' रिलीज होने वाली है, फिल्म 'देवरा' से जाह्नवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं

साल 2024 में सारा अली खान कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं, सारा अली खान 'ए वतन मेरे वतन', 'मेट्रो इन दिनों', 'मर्डर मुबारक' और जगन शक्ति में काम करते दिखाई देंगी