Samiksha Somvanshi
अब छात्र किसी भी विषय में CUET-UG परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
भले ही 12वीं की पढ़ाई छात्रों ने किसी भी विषय में की हो वो आसानी से CUET-UG परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
अगले साल से छात्र CUET-UG में अधिक से अधिक पांच विषयों की ही परीक्षा दे सकेंगे।
अगले साल से CUET-UG परीक्षा का आयोजन सिर्फ कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में किया जाएगा।
CUET-UG 2025 परीक्षा में विषयों की संख्या को घटाकर 37 कर दिया गया है, जबकि पहले ये संख्या 63 की थी।
अगले साल से छात्रों को पूरे 60 मिनट की परीक्षा देनी होगी, जबकि पहले कुछ विषयों में 60 मिनट और कुछ में 45 मिनट का समय दिया जाता था।
अब से CUET-UG 2025 परीक्षा में छात्रों को सभी 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
जबकि पहले छात्रों को सिर्फ 40 प्रश्नों का जवाब देना अनिवार्य होता था।