Khushi Srivastava
मसूर दाल चीलामसूर की दाल में कैल्शियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह दाल पचाने में भी आसान होती है
अगर आप हेल्दी और ग्लूटेन-मुक्त नाश्ते की तलाश में हैं तो घर पर प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल चीला बनाएं
2 कप मसूर दाल, आधा चम्मच अजवाइन, 1 बड़ा चम्मच प्याज, 1 बड़ा चम्मच टमाटर, 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच धनिया पत्ती, नमक, काली मिर्च और तेल या घी
मसूर दाल को रात भर भिगोकर रखें। सुबह इसे पीसकर घोल बना लें
सभी सामग्री अच्छी तरह से मिलाएं
एक तवा गरम करें और उस पर हल्का तेल या घी लगाएं
एक चम्मच घोल डालें और उसे फैलाएं। मध्यम आंच पर पकाएं
किनारों पर थोड़ा तेल छिड़कें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं
हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें