Anjali Dahiya
इमली सीरियल में इमली का किरदार निभाकर फेमस हुईं मेघा चक्रवर्ती शादी के बंधन में बंध गई हैं, उन्होंने अपनी ड्रीम वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं
मेघा ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं, लाल कलर के दुल्हन के जोड़े में वो किसी परी से कम नहीं लग रही हैं
मेघा और साहिल की शादी की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं, हल्दी के फंक्शन में भी इस कपल ने खूब मस्ती की है
मेघा ने शादी की फोटोज शेयर की हैं उसमें वो साहिल को माथे पर किस करती नजर आ रही हैं, दोनों का ये पोज फैंस का दिल लूट रहा है
नए साल के साथ ही साहिल मे मेघा को प्रपोज किया था, उन्होंने प्रपोजल की फोटोज भी शेयर की थीं
जिसमें बीच पर साहिल मेघा को प्रपोज करते नजर आए थे, रेड कलर की ड्रेस में मेघा बहुत प्यारी लगी थीं
बता दें मेघा इमली के अलावा काटेलाल एंड संस और पेशवा बाजीराव जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं, उन्हें असली पहचान इमली बनकर ही मिली थी