Health

 Exercise करने से Mental Health को मिलेंगे ये फायदे

By- Khushboo Sharma

Feb 15, 2024

खुद को फिट रखने के लिए लोग कई एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? एक्सरसाइज करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है

एक्सपर्ट की राय एक्सपर्ट के अनुसार, 'आज के समय में घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के कारण लोग अधिक तनाव लेने लगते हैं। ऐसे में तनाव को दूर करने के लिए क्रॉसवर्ड पजल जैसी एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करती है'

मूड बेहतर होता है एक्सरसाइज से मूड बेहतर होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने पर शरीर से हार्मोन एंडोर्फिन बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर का तनाव दूर होता है और आपका मूड फ्रेश रहता है

आत्मविश्वास बढ़ता है कई कारणों से लोग खुद को बाकि लोगों से कम समझने लगते हैं, जिसके कारण उनका आत्मविश्वास भी गिरने लगता है। ऐसे में एक्सरसाइज आपके अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करती है

याददाश्त को बढ़ाता है एक्सरसाइज करने से आपकी याददाश्त तेज होती है। साथ ही, व्यायाम हिप्पोकैम्पस में कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करता है

तनाव दूर होता है रोजाना एक्सरसाइज करने से तनाव दूर होता है। इसके लिए आप 30 मिनट जॉगिंग कर सकते हैं

मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार होता है एक्सरसाइज करने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिलती है। साथ ही, एक्सरसाइज करने से शरीर में पूरा दिन ऊर्जा बनी रहती है