Khushi Srivastava
सामग्री: 2 कप मैदा, 1/4 कप सूजी, 1/2 कप कस्तूरी मेथी (सूखी), 1/4 कप घी, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और पानी
एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और कस्तूरी मेथी डालें। फिर उसमें घी डालकर अच्छे से मिलाएं
धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंध लें
गूंधे हुए आटे को 20-30 मिनट के लिए ढककर रखें
आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और बेलन से बेल लें
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें
बेलें हुए मठरी को गरम तेल में डालें और सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें
तली हुई मठरी को टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने दें
कुरकुरी कस्तूरी मेथी वाली मठरी को चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें