MG Comet EV BlackStorm: जानिए कीमत, रेंज और फीचर

Himanshu Negi

EV कार MG की Comet गाड़ी ने भारतीय बाजार में धूम मचा रखी है। यह गाड़ी EV सेगमेंट में ज्यादा बिकने वाली कार है।

अब कंपनी ने MG Comet EV कार का नया BlackStorm एडिशन लॉन्च कर दिया है।

MG Comet EV Black storm में शानदार लुक और कई नए फीचर दिए गए है।

बैटरी की बात करे तो इस एडिशन में 17.4 kWh की बैटरी दी गई जिसमें कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में MG Comet EV 230 KM की रेंज देने में सक्षम है।

वहीं फीचर की बात करें तो कार को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, इंफोटेनमेंट डिस्पले, गाने सुनने के लिए बेहतर स्पीकर और कई सेफ्टी फीचर दिए गए है।

MG Comet EV कार देश की सबसे सस्ती EV कार है यही कारण है कि कम कीमत में ज्यादा फीचर और शानदार लुक की वजह से यह ज्यादा बिकने वाली कार है।

MG Comet EV Black storm की एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

 भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला अन्य EV कार और पेट्रोल वेरिएंट कार से है।