Milind Soman At Mahakumbh: मिलिंद सोमन ने पत्नी संग लगाई आस्था की डुबकी

Anjali Dahiya

एक्टर मिलिंद सोमन ने भी महाकुंभ मेले में जाकर आस्था की डुबकी लगाई है, वे अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं

महाकुंभ पहुंचे मिलिंद सोमन पीले रंग की धोती पहने, गले में रुद्राक्ष की माला पहने और हाथ में कलश लिए दिखाई दिए

वहीं उनकी पत्नी अंकिता कुंवर रेड कलर के प्रिंटेड सूट में सिंपल लुक में दिखीं, उन्होंने अपना सिर लाल रंग के दुपट्टे से ढका हुआ था

माथे पर लाल तिलक और चंदन लगाए अंकिता कैमरे को पोज करती नजर आईं, इस दौरान उनके हाथ में भी कलश दिखाई दिया

महाकुंभ पहुंचे मिलिंद और अंकिता ने संगम में डुबकी भी लगाई, दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की

कपल ने हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम किया, अंकिता ने ये खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और एक भक्ति से भरपूर कैप्शन लिखा है

अंकिता ने लिखा- 'ये बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि इस समय मेरा दिल कितना भरा हुआ है, महाकुंभ में आने का मौका मिलना और वो भी मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त पर मेरी समझ से परे है'

अंकिता ने आगे लिखा- 'ये वो पल हैं जो आपको हमारे बेहद महत्वहीन अस्तित्व की अहमियत का एहसास कराते हैं. मेरी संवेदना उन लोगों के लिए है जिन्होंने कल रात अपने प्रियजनों को खो दिया, हम सभी को हमारी प्रार्थनाओं से शांति मिले, हर हर महादेव