Bollywood

Miss World: भारत की इन हसीनाओं के सिर सजा था MISS WORLD का ताज 

By Vrishti Tyagi

March 10, 2024

9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वें  मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले हुआ

जहाँ चेक रिपब्लिक  की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का टाइटल जीता 

लेकिन कई बार मिस वर्ल्ड का खिताब भारत ने भी अपने नाम किया है

रीता फारिया वो पहली महिला हैं, जिन्होंने साल 1966 में 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट किया था और इसका ताज भी अपने नाम किया था

90 के दशक में 'मिस वर्ल्ड' का ताज बॉलीवुड की सबसे हसीन और खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में अपने नाम किया था

साल 1997 में विक्टोरिया शहर में हुई इस प्रतियोगिता में 'मिस वर्ल्ड' का ताज भारत की 24 साल की डायना हेडन ने अपने नाम किया था

युक्ता मुखी ने साल 1999 में हुई 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता में भाग लिया और उसकी विजेता रहीं

आज के समय में बॉलीवुड से लेकर ग्लोबल लेवल पर अपना नाम बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी साल 2000 में 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहन चुकी हैं

17 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2017 में 'मिस वर्ल्ड' का ताज एक बार फिर एक भारतीय महिला के सिर पर सजा और वो थीं हरियाणा की मानुषी छिल्लर