Viral

चाय में मिलाएं ये चीजें, स्वाद होगा दोगुना

By Ritika

May 02, 2024

ज्यादातर भारतीयों की सुबह चाय की चुस्की के साथ शुरू होती है और अगर इसका स्वाद अच्छा मिल जाए तो पूरा दिन ही बढ़िया जाता है

ऐसे में आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप चाय का स्वाद दो गुना कर सकते हैं

अदरक अदरक चाय के स्वाद को स्वादिष्ट बना देती है, बता दें कि अदरक में मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए लाभकारी होते हैं

तुलसी सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत पाने के लिए चाय में तुलसी की पत्तियों को डालना चाहिए, इससे आपकी चाय का स्वाद काफी अच्छा हो जाएगा

इलायची इलायची पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इस चाय में डालने से इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा

केसर जी हां, चाय को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप केसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

दालचीनी चाय में दालचीनी मिलाकर पीने से स्वाद के साथ-साथ सेहत भी दुरुस्त होती है