By Ritika
April 01, 2024
गर्मी में सादे पानी से नहाने के बाद स्किन कुछ ही देर में पहले जैसी हो जाती है, लेकिन अगर आप ग्लोइंग और फ्रेश स्किन चाहते है तो पानी में ये चीज मिलाकर नहाएं
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, नहाने के पानी में थोड़ी हल्दी मिलाकर एंटी-एजिंग और स्किन की समस्या से दूर रहने में मदद मिल सकती है
नींबू में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, एंटीमाइक्रोबियल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, ये पसीने की बदबू को दूर रखने में मदद करते हैं
गर्मी में नीम की पत्तियों को पानी में मिलाकर नहाने से दिनभर फ्रेश फील किया जा सकता है
गुलाब जल स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए आप पानी में इसे मिलाकर नहा सकती है, इससे स्किन फ्रेश और हाइड्रेट रहेगी
नहाने के पानी में नमक मिलाने से स्किन हेल्दी रहती है, बॉडी पेन और डैंड्रफ की समस्या दूर रखी जा सकती है