Lifestyle
By- Khushboo Sharma
Feb 17, 2024
कच्चा दूध चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आप इसका डबल फायदा उठाना चाहते हैं, तो दूध के साथ एक और चीज मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को फायदा हो सकता है
गुलाब जल मिलाएं अगर आप अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहते हैं, तो कच्चे दूध और गुलाब जल को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को बहुत से फायदे हो सकते हैं
पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, बी 12 और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, गुलाब जल के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो कि स्किन के लिए लाभदायक होते हैं
हाइड्रेशन गुलाब जल और कच्चे दूध को मिलाने से स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। इससे स्किन मॉइस्चराइज और सॉफ्ट बनी रहती है
स्किन क्लीनिंग कच्चे दूध और गुलाब जल को स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्किन में मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को निकाला जा सकता है
ग्लोइंग स्किन गुलाब जल और कच्चे दूध के कॉम्बिनेशन से स्किन पर नेचुरल निखार आ जाता है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो एक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। इससे डेड सेल्स को हटाने में मदद मिलती है
एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज कच्चे दूध में नेचुरल एंजाइम पाए जाते हैं, जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। इस तरह आप फाइन लाइन्स, झुर्रियों और दाग-धब्बों से अपना बचाव कर सकते हैं। वहीं, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर गुलाब जल फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है