Monalisa Deep Neck Dress Photos: डीपनेक साइड कट ड्रेस में मोनालिसा ने लूटा दिलों का करार

Anjali Dahiya

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, एक्ट्रेस अपनी अदाओं और दमदार लुक्स से फैंस को अपना कायल कर लेती हैं

मोनालिसा ने हाल ही में ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में अपना सिजलिंग लुक फैंस को दिखाया है, इस साइड कट और डीपनेक ड्रेस में वो कमाल लग रही हैं

अपने लुक को एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर हील्स के साथ पूरा किया था, उनके स्टार शेप वाले ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहा था

लाइट मेकअप और हल्की लिप्स्टिक को मोनालिसा ने शिमरी ब्लू आई मेकअप के साथ बैलेंस किया था, मोनालिसा ने इस दौरान अपना हेयरस्टाइल कर्ली बन रखा

इस खूबसूरत लुक में मोनालिसा ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं, पोस्ट में उन्होंने बताया है कि ये फोटोज रांची के एक इवेंट की हैं

फोटोज में मोनालिसा मिरर पोज भी देती दिखीं, उनकी अदाओं और लुक्स पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं

कई फोटोज में एक्ट्रेस सोफे पर चढ़कर पोज देती नजर आईं, उनकी हर एक तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है

एक फैन ने पोस्ट में कमेंट किया- 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाव' दूसरे फैन ने कहा- 'बहुत खुूबसूरत ' इसके अलावा फैंस तस्वीरों पर भर-भरकर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं

बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी नाम बना चुकी हैं, वे बिग बॉस 10 का हिस्सा थीं और सीरियल 'नजर' में भी दिखाई दे चुकी हैं