India Haunted Village: इसे कहा जाता है भारत का 'भूतों का शहर'

Ritika Jangid

भूतिया किलों, घर या अस्पताल के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको भारत के एक भूतिया शहर के बारे में बताने वाले है

बता दें कि भारत में भूतों का शहर राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित कुलधरा गांव को कहा जाता है

इस गांव को लेकर कई कहानियां प्रचलित है, जिस कारण लोग यहां रात क्या दिन में भी जाने से डरते है

दरअसल, कहा जाता है कि यहां एक रात में 800-1000 लोग गायब हो गए थे

रेगिस्तान के बीच कई किलोमीटर तक फैले इस गांव में सिर्फ सन्नाटा और डर है

लेकिन ये गांव हमेशा से खाली नहीं था। मान्यता है कि इस गांव को पालीवाल ब्राह्माणों ने बसाया था

5000 से ज्यादा लोग इस गांव में रहते थे और खेती-बाड़ी कर अपना जीवन भी चलाया करते थे

लेकिन ये गांव अब हॉन्टेड टूरिज्म स्पॉट बन चुका है

अगर आप भी यहां घूमना चाहते हैं तो सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच में जा सकते हैं