VIRAL
By- Khushboo Sharma
Jan 02, 2024
भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली 2023 में विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई हस्तियों की लिस्ट में फर्स्ट पोजीशन पर हैं
दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक, विराट कोहली के लिए 2023 एक प्रभावशाली साल रहा है। उन्हें 2023 में विकिपीडिया पेज पर 10.7 मिलियन बार सर्च किया गया। महान सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक वनडे रिकॉर्ड को तोड़ने से लेकर विश्व कप 2023 के मुख्य रन स्कोरर (765 रन) तक, कोहली ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबदबा दिखाकर अपने किंग खिताब को बरकरार रखा है
जुंगकुक एक दक्षिण कोरियन सिंगर हैं, जो विश्व प्रसिद्ध बॉय बैंड के सदस्य के रूप में प्रमुखता से उभरे, बीटीएस सूची में ये दूसरे स्थान पर आते है
फिल्म जगत में, 2023 वर्ष बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के कमबैक का प्रतीक है। पिछले साल उन्होंने तीन सुपरहिट फिल्में दी थीं, 'पठान', 'जवान' और 'डनकी'। वह 2023 में 7.7 मिलियन बार विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा खोजे गए एशियाई लोगों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं
ग्लोबल सुपरस्टार, प्रियंका चोपड़ा जोनास भी 6.5 मिलियन सर्च के साथ 2023 में विकिपीडिया पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले एशियाई लोगों की लिस्ट में थीं
बॉलीवुड अभिनेत्री, कैटरीना कैफ भी 2023 में विकिपीडिया पर सबसे अधिक खोजी जाने वाली एशियाई हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं